{"_id":"637137cd31402a203938c88a","slug":"dead-body-on-tree-shimla-news-sml427718267","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: झकलेड़ में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: झकलेड़ में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव
Mon, 14 Nov 2022 03:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, हरिपुर/गुलेर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, हरिपुर/गुलेर (कांगड़ा)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 03:26 PM IST
सार
ग्राम पंचायत झकलेड़ में एक व्य?िक्त का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस थाना हरिपुर की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
शव मिला(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना हरिपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत झकलेड़ में एक व्य?िक्त का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस थाना हरिपुर की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया है। जानकारी अनुसार रविवार शाम को स्थानीय निवासी नाले की ओर रास्ते में फैली झाड़ियों को काट रहे थे। उन्होंने नाले के किनारे पेड़ के साथ एक शव को लटके हुए देखा जिसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना हरिपुर में दी।
विज्ञापन
व्यक्ति की पहचान करनैल (42) पुत्र रंगड़ उर्फ ओमप्रकाश निवासी छब्बड़ के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति 23 अक्तूबर से घर से लापता था और परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना हरिपुर में 31 अक्तूबर को दर्ज करवाई थी। इस मामले को लेकर परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। बताया जा रहा है कि करनैल का चार वर्ष पूर्व तलाक हो चुका है। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया गया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने की है।
विज्ञापन