{"_id":"5d6a79a48ebc3e93ce4f92cc","slug":"dead-body-of-missing-minor-found-in-pandoh-dam-in-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडोह डैम से मिला लापता नाबालिग का शव, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडोह डैम से मिला लापता नाबालिग का शव, पढ़ें पूरा मामला
Sat, 31 Aug 2019 07:14 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 31 Aug 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल के कुल्लू जिले के पारला भुंतर से 17 अगस्त को लापता हुई नाबालिग का शव पंडोह डैम से बरामद हुआ है। नाबालिग के परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
पानी में काफी दिन तक रहने के बाद शव काफी गल-सड़ गया था। मंडी पुलिस ने परिजनों को शिनाख्त के लिए मंडी अस्पताल बुलाया। शनिवार सुबह जब परिजन यहां पहुंचे तो उन्होंने नाबालिग के बाजू पर बने खास टैटू से उसकी पहचान की।
विज्ञापन
लड़की के लापता होने की रिपोर्ट भुंतर थाना में दर्ज थी। उसके बाद पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही थी। मामले की पुष्टि एसपी गौरव सिंह ने की। कहा कि पारला भुंतर की 16 वर्षीय संजना पुत्री शिव कुमार का शव पंडोह डैम से मिला है। पुलिस सभी पहलुओं को देखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन