{"_id":"5be4066bbdec2269c10f9888","slug":"dead-body-of-migrant-youth-found-lying-on-road-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में युवक की हत्या, सड़क पर मिला खून से लथपथ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में युवक की हत्या, सड़क पर मिला खून से लथपथ शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 08 Nov 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली मनाने के बाद रात को अपने परिवार के साथ सोये युवक की सुबह सड़क पर खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। हत्या की यह वारदात बहडाला गांव की है। मृतक नन्हें (35) यूपी के पीलीभीत का रहने वाला था और पिछले आठ साल से परिवार के साथ यहां रह रहा था।
विज्ञापन
एएसपी विनोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का दौरा कर हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नन्हें रात को कब उठकर बाहर गया, यह किसी ने नहीं देखा। वीरवार सुबह जब नन्हें की मां खड्ड की तरफ गईं तो उन्होंने सड़क पर अपने बेटे का शव खून से लथपथ हालत में देखा।
विज्ञापन
उन्होंने फौरन इस बारे में बहू और अन्य परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसपी विनोद शर्मा ने मौके का जायजा लिया। परिजनों की मानें तो नन्हें दिवाली की रात खाना खाकर सो गया था।
वीरवार सुबह नन्हें कुमार का शव सड़क पर मिला है। मृतक अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गया है। नन्हें की मौत कैसे हुई, पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। एएसपी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।