फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dead body of a girl who went missing after leaving a note from Tunan Panchayat, was found near PG College Ra

रामपुर बुशहर: माता-पिता के नाम सुसाइड नोट छोड़ तुनन पंचायत से लापता किशोरी का शव पीजी कॉलेज के समीप मिला

Mon, 19 Feb 2024 04:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Feb 2024 04:11 PM IST
सार

 पायल का शव पीजी कॉलेज के साथ बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है। 

विज्ञापन
Dead body of a girl who went missing after leaving a note  from Tunan Panchayat, was found near PG College Ra
किशोरी का शव बरामद(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'इस जन्म तो क्या मैं अगले सात जन्म तक आपको नहीं मिलूंगी। घर से निकली पायल के अपने माता-पिता के लिए ये आखिरी अल्फाज थे, जो उसने सुसाइड नोट में लिखे थे। इसके बाद से वह लापता थी। बीती रात को पायल का शव पीजी कॉलेज के साथ बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक  जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक निरमंड खंड की तुनन पंचायत के गांवबील गांव  से 26 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे पायल अपने घर से निकली।  पायल ने अपने घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने अपने माता-पिता को इस जन्म में तो क्या अगले सात जन्म तक न मिलने की बात लिखी। किशोरी के परिजनों ने इस  संबंध में पुलिस थाना ब्रौ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन


29  जनवरी को पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और पुलिस विभिन्न स्थानों  पर किशोरी की तलाश कर रही थी। बीते रविवार रात को पुलिस थाना रामपुर के  तहत आने वाले पीजी कॉलेज रामपुर के समीप कचरे के ढेर में शव पड़ा होने की  सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह शव गांव बील गांव से लापता  हुई किशोरी का है।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस थाना ब्रौ को सूचित किया गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए आईजीएमसी शिमला  भेजा। हालांकि, इस मामले में परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी ब्रौ गौपाल चौहान ने बताया कि 26  जनवरी से लापता हुई किशोरी का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को फोरेंसिक  जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही  कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed