फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dc will also prepare action plan at his level for monsoon preparations, instructions to train volunteers

Himachal: मानसून की तैयारियों के लिए उपायुक्त अपने स्तर पर भी बनाएंगे कार्य योजना, स्वयंसेवक होंगे प्रशिक्षित

Thu, 19 Jun 2025 11:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Jun 2025 11:56 AM IST
सार

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने संबंधित अधिकारियों को आगामी मानसून मौसम को ध्यान में रखते हुए नागरिक सुरक्षा के तहत स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने, बांध प्रबंधन प्राधिकरणों के साथ व्यापक समन्वय स्थापित करने तथा अवरुद्ध सड़कों, पेयजल योजनाओं की बहाली के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध करने के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
dc will also prepare action plan at his level for monsoon preparations, instructions to train volunteers
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में बुधवार को मानसून सीजन के दृष्टिगत आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों को अपने-अपने स्तर पर भी कार्य योजना बनाने तथा कार्यान्वित कार्य करने को कहा। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने संबंधित अधिकारियों को आगामी मानसून मौसम को ध्यान में रखते हुए नागरिक सुरक्षा के तहत स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने, बांध प्रबंधन प्राधिकरणों के साथ व्यापक समन्वय स्थापित करने तथा अवरुद्ध सड़कों, पेयजल योजनाओं की बहाली के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून की प्रगति, पूर्ववर्ती मौसम रुझान एवं चेतावनी प्रणाली पर प्रस्तुति दी, जबकि केंद्रीय जल आयोग ने बाढ़ पूर्वानुमान एवं चेतावनी तंत्र की जानकारी साझा की। गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं विभागों सहित एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमों ने मानसून को लेकर की गई तैयारियों, उपकरणों और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया भंडार की जानकारी भी साझा की। बैठक में वर्चुअल माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मानसून को लेकर की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्राप्त हुए सुझावों, विचारों, फीडबैक तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई ताकि मानसून मौसम के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
विज्ञापन


इससे पूर्व, निदेशक एवं विशेष सचिव (राजस्व एवं आपदा) डीसी राणा ने प्रदेश में आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर अब तक उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत, विभिन्न विभागों के सचिव, विभागाध्यक्षों तथा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, स्वास्थ्य, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड, गृह रक्षा, अग्निशमन सेवा और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed