फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dc and sp filed affidavit in sayar mela buffalo fight issue

झोटों की लड़ाई मामला: हाईकोर्ट में डीसी, एसपी ने रखे अजीब तर्क

Thu, 12 Oct 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 12 Oct 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
dc and sp filed affidavit in sayar mela buffalo fight issue

राजधानी शिमला के नजदीक मशोबरा में झोटों की लड़ाई के मामले में डीसी और एसपी शिमला ने कोर्ट में अजीब तथ्य रखे हैं। दोनों ने हाईकोर्ट में शपथपत्र के माध्यम से बताया है कि पुलिसकर्मियों के सामने झोटों की लड़ाई हुई ही नहीं। 

विज्ञापन


एसपी सौम्या सांबशिवन ने अपने जवाब में कोर्ट को बताया कि मेले में भारी संख्या में जनता को देखते हुए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था मुहैया कराई गई थी। जब पुलिस कर्मी ट्रैफिक व्यवस्था देखने के लिए मौके से हटे तो पुलिस को बताया गया कि मेले में झोटों की लड़ाई करवा दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस के संज्ञान में मामला आते ही मंदिर कमेटी और मेला आयोजकों के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता तथा पशु क्रूरता निरोधक कानून में प्राथमिकी दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कसुम्पटी निवासी सुनील मोहन जेटली की ओर से कोर्ट को लिखे पत्र पर संज्ञान लेने वाली याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए कहा कि इसमें कोई दम नहीं है। एसपी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच की जा रही है। 

उधर, उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने अपने शपथ पत्र के माध्यम से पुलिस की कही बातों को ही उजागर किया। उपायुक्त शिमला का कहना है कि 25 सितंबर को इस मामले की न्यायिक जांच एडीएम शिमला को सौंपी गई है और निर्धारित समय में रिपोर्ट मांगी गई है।

हाईकोर्ट ने दो नवंबर को दोनों अधिकारी कोर्ट में बुलाए

dc and sp filed affidavit in sayar mela buffalo fight issue

प्रदेश हाईकोर्ट ने मशोबरा के सायर मेले में मेला कमेटी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और कायदे कानूनों को ताक पर रखकर झोटों की लड़ाई करवाने के मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी और एसपी शिमला को दो नवंबर को कोर्ट में उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं।

हाईकोर्ट ने 20 सितंबर को इस मामले में मुख्य सचिव सहित डीसी, एसपी, एसडीएम शहरी और सायर मेला कमेटी के प्रधान को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब तलब किया था।

इस दिन मशोबरा में हुई झोटों की लड़ाई

dc and sp filed affidavit in sayar mela buffalo fight issue

16 सितंबर को मशोबरा से करीब दो किमी दूर तलाई स्थित माता भद्रकाली के प्रांगण में झोटे लड़वाए गए। सुप्रीम कोर्ट के पशु क्रूरता रोकने को जारी आदेशों के बाद इस मेले में तीन साल से झोटों की लड़ाई बंद थी।

प्रार्थी ने कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह को ऐसे गैरकानूनी कार्यक्रम में भाग लेने, सायर मेला कमेटी के सभी पदाधिकारियों को झोटों की लड़ाई का आयोजन करने, भगाली के बलदेव, घनाहट्टी के अमर सिंह, दहली से परस राम, शालाघाट से मस्त राम, नीन से देवी राम और अन्य वे लोग जो मेले में अपने अपने झोटे लाए थे।

उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा पुलिसवालों और सरकारी अधिकारी जो मौके पर मूकदर्शक बने रहे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी ने सबूत के तौर पर समाचार पत्रों में छपी खबरों की कटिंग तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की प्रति भी कोर्ट के ध्यानार्थ अपने पत्र के साथ लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed