{"_id":"690232e210a0bd28e4021c10","slug":"daughter-left-home-after-being-stopped-from-using-mobile-phone-shimla-news-c-19-sml1002-623641-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मोबाइल के इस्तेमाल से रोका \nतो घर छोड़कर चली गई बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मोबाइल के इस्तेमाल से रोका तो घर छोड़कर चली गई बेटी
विज्ञापन
शिमला शहर के सदर थाना क्षेत्र की घटना
पुलिस ने तलाश कर पंजाब के नवांशहर से ढूंढ निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मां ने बेटी को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोका तो वह बिना किसी को बताए घर से चल गई। बेटी काफी समय तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी यहां-वहां तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन सदर में दर्ज करवाई। पुलिस ने आनन फानन में तलाश शुरू कर नाबालिग को पंजाब के नवांशहर से तलाश करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस के मुताबिक मामला 27 अक्तूबर का है, जब 15 साल की नाबालिग को उसकी मां ने मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोका और डांटा। इसी बात से नाराज होकर नाबालिग माता-पिता को बिना बताए घर से चली गई। पहले परिजनों को लगा की बेटी थोड़ी देर में लौट आएगी लेकिन जब वह नहीं आई। उन्होंने 28 अक्तूबर को पहले अपने स्तर पर तलाश की जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने थाना सदर में जाकर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीक और अन्य तथ्यों के आधार जांच शुरू की। इसमें नाबालिग की लोकेशन पंजाब में पाई गई। इसके बाद पुलिस की एक टीम पंजाब के नवांशहर के लिए रवाना की। यहां पर पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ लिया है। 29 अक्तूबर की शाम को पुलिस की टीम नाबालिग को लेकर शिमला पहुंच गई है। यहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।