Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Data transfer slows down website, causing distress to examinees

Shimla News: डेटा स्थानांतरण से वेबसाइट धीमी, परीक्षार्थी हुए परेशान

Tue, 24 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Data transfer slows down website, causing distress to examinees
परीक्षाओं के बीच ऑनलाइन हो रही सेवा
विज्ञापन

परीक्षा संबंधी सूचनाएं और जरूरी दस्तावेज देखने में लग रहा समय
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला की वेबसाइट पर डेटा स्थानांतरण का काम चलने के कारण इसकी गति धीमी हो गई है। इसका असर विश्वविद्यालय की ऑनलाइन सेवाओं पर पड़ रहा है। इन दिनों चल रही परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को वेबसाइट इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

परीक्षा संबंधी सूचनाएं देखने, डेटशीट डाउनलोड करने और अन्य जरूरी जानकारियां प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय में आज से स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा संबंधी सूचनाएं काफी महत्वपूर्ण हैं। परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा केंद्रों से जुड़ी जानकारी और अन्य अधिसूचनाओं के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी वेबसाइट का रुख कर रहे हैं। वेबसाइट की धीमी गति के कारण कई बार पेज खुलने में अधिक समय लग रहा है। विवि की वेबसाइट पर परीक्षा फॉर्म, प्रवेश पत्र, परिणाम और विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित अधिसूचनाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। डेटा स्थानांतरण की प्रक्रिया के चलते इन सेवाओं तक पहुंचने में हो रही देरी विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ा रही है। वहीं कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि नई वेबसाइट जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article