फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dangerous dry trees will be cut in Nabha-Tutikandi

Shimla News: नाभा-टुटीकंडी में कटेंगे खतरा बने सूखे पेड़

Fri, 13 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dangerous dry trees will be cut in Nabha-Tutikandi
शिमला। शहर के नाभा और टुटीकंडी वार्ड में रिहायशी मकानों पर खतरा बने पेड़ लोग अब जल्द कटवा सकेंगे। महापौर सुरेंद्र चौहान की अगुवाई वाली ट्री
विज्ञापन

अथाॅरिटी कमेटी ने शुक्रवार को इन दोनों वार्डाें का दौरा कर खतरनाक पेड़ चिह्नित किए। इस दौरान उपमहापौर उमा कौशल भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान दस से ज्यादा पेड़ खतरनाक पाए गए हैं। इनमें ज्यादातर सूखे हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इन्हें कटवाने के लिए जल्द ही सरकार से मंजूरी ली जाएगी। कुछ लोग प्लॉट खाली करने को लेकर भी पेड़ों को खतरनाक बता रहे हैं, इनके आवेदन रद्द किए जा रहे हैं। महापौर ने टुटीकंडी के बंगाली बगीचा इलाके का भी दौरा किया। यहां बीते साल बरसात में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हो गया था। इसमें कई पेड़ भी ढह गए थे। महापौर ने यहां निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने कसुम्पटी और टुटीकंडी में चल रही सड़कों की टारिंग के काम का भी जायजा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article