फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Alert! Due to falling of rocks in lahaul spiti, sewer become a lake

गिर रही हैं चट्टानें, झील बन गया नाला

Tue, 03 Jun 2014 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Updated Tue, 03 Jun 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
Alert! Due to falling of rocks in lahaul spiti, sewer become a lake

लाहौल घाटी में चट्टानें गिरने से बिलिंग नाला बड़ी झील में तबदील हो गया है। चंद्र भागा नदी के इस सहायक नाले का पिछले करीब 12 घंटे से प्रवाह रुक गया है। इस झील के फटने से बाढ़ जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है।

विज्ञापन

पढ़ें, विजय तैयार, मल्लिका की हां का इंतजार
विज्ञापन

संभावित खतरे को देखकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। उपायुक्त समेत कई जिला अधिकारियों ने सोमवार को मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। चट्टानें गिरने का सिलसिला जारी है। लोगों की जमीन भू- स्खलन की चपेट में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय केलांग के समीप पहाड़ से चट्टानें और मलबा गिरने से कारण बिलिंग नाले में झील बन गई है। नाले पर बनी इस झील के नीचे केलांग- लेह को जोड़ने वाले पुल के अलावा नाले के पास हिम ऊर्जा का पॉवर हाउस भी है।


ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। बिलिंग के ग्रामीणों की 3 दोघरी समेत बारह बीघा भूमि भी भूस्खलन की चपेट में आ गई है।

मौका का जायजा लेने के बाद उपायुक्त लाहौल-स्पीति बीर सिंह ठाकुर ने कहा कि  सोमवार सुबह 9:30 से नाले का प्रवाह रुका हुआ है। प्रोजेक्ट को संभावित खतरे के मद्देनजर हिम ऊर्जा को सूचित कर दिया है। के लांग को जोड़ने वाले पुल पर सतर्कता के लिए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

सरकार से मांगी मदद
उपायुक्त लाहौल-स्पीति वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि झील से पानी को बाहर निकालने के लिए प्रशासन भू- गर्भ वैज्ञानिकों की मदद लेगा। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि कोई जानी नुकसान न हो, इसके लिए आपदा प्रबंधन पर सरकार से बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed