{"_id":"5096b7cc32ab5d96470b2267df0e087c","slug":"dance-festival-at-gaity-theater-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य उत्सव आज से, आप भी पहुंचिए गेयटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य उत्सव आज से, आप भी पहुंचिए गेयटी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 16 Oct 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की पूर्व ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आज से ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में चार दिवसीय नृत्यो उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
गेयटी थियेटर में नृत्योत्सव 16 से 19 अक्तूबर तक चलेगा और प्रस्तुतियां शाम छह बजे से शुरू होंगी। उत्सव में देश के प्रसिद्ध सांस्कृतिक नर्तक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 16 अक्तूबर को दीप्ति ओमचेरी भल्ला एवं कथक केंद्र दिल्ली के कलाकर अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
17 अक्तूबर को भोपाल की बिंदू जुनेजा, कोलकाता की प्रीति पटेल एवं अंजिका प्रस्तुति देंगी। 18 अक्तूबर को चेन्नई के लक्ष्मी पार्थ सारथी ‘मधुर भक्ति’ तथा किरण सहगल एवं पल्लवी रामायण पर आधारित ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
19 अक्तूबर को सोनल मानसिंह तथा नई दिल्ली के सेंटर फॉर इंडियन क्लासिकल डांस के कलाकार ‘वैन दी गॉड्स मीट’ पर आधारित नृत्य प्रस्तुति करेंगे।