फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dance festival at gaity theater.

गेयटी में दिखा भगवान विष्णु का अवतार

Sat, 18 Oct 2014 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Oct 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
dance festival at gaity theater.

गेयटी थियेटर में चल रहे नृत्योत्सव के दूसरे रोज भोपाल की कलाकार बिंदु जुनेजा के विष्णु विलास और कोलकाता की प्रीति ने सूर्य गति की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रदेश सरकार और भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे इस नृत्योत्सव के दूसरे रोज सेवानिवृत्त मुख्य सचिव एसएस परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


बिंदु जुनेजा की पहली विष्णु विलास प्रस्तुति में मशहूर नृत्यांगना ने अपनी भाव भंगिमा के माध्यम से भगवान विष्णु की स्तुति दी। उन्होंने अपने नृत्य के भाव के माध्यम से बताया कि किस तरह से भगवान विष्णु ने अलग-अलग अवतार में मानव कल्याण और दुष्टों का संहार किया। विशाल, अनिरुद्ध जोशी, अभय फागड़े और कल्याणी फागड़े ने संगत देकर माहौल को रंगीन बना दिया।
विज्ञापन


सूर्य गति में कोलकाता की प्रीति पटेल और उनके साथी कलाकारों ने मणिपुरी परंपरागत नृत्य की प्रस्तुति देकर कला के चाहने वालों का भरपूर मनोरंजन किया। नृत्य में कलाकारों ने भगवान सूर्य, पृथ्वी, अग्नि और जल की आराधना की। मणिपुर में इस नृत्य के माध्यम से ही स्थानीय लोग भगवान की पूजा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रीति के साथ कनन देवी, दुर्गेश्वरी देवी, करुणा देवी, रोहिजा, एसरॉबट, सलिल कुमार, रत्न सिंह, मिलाप सिंह, सूरज कुमार और संदीप सिंह ने प्रस्तुति दी। कोरियोग्राफी निर्देशन स्वयं प्रीति ने किया। डब्लू सूरज कुमार और समर दास ने भी सहयोग किया।


सारभाई अवार्ड विजेता हैं प्रीति
कोलकाता की प्रीति पटेल शास्त्रीय नृत्य के लिए मृणालिनी साराभाई पुरस्कार से नवाजी जा चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें 2011 में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रीति तीस सालों से सीधे तौर पर कोलकाता में नृत्य की विधा को सिखाने का कार्य कर रही हैं। वहीं बिंदु जुनेजा ओडिसी नृत्य और भरतनाट्यम दोनों नृत्य की विधाओं का देश और विदेश में प्रदर्शन कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed