फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dance competition begins with Bharatnatyam and Kathak

Shimla News: भरतनाट्यम और कथक के साथ नृत्य स्पर्धा का आगाज

Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dance competition begins with Bharatnatyam and Kathak
शिमला के कालीबाड़ी हाल में  अ​खिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार। फ
कालीबाड़ी हॉल में 105 कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
विज्ञापन

छह साल की अवंतिका त्यागी ने किया नृत्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में अखिल भारतीय कलाकार संघ (एआईएए) शिमला की 70वीं वार्षिक अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन 105 कलाकारों ने 15 विभिन्न नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। शिमला शहरी एसडीएम ओशीन शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


प्रतियोगिता के पहले दिन कालीबाड़ी हाल में भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी और लावणी नृत्य पेेश किया। छह साल की अवंतिका त्यागी ने आई एम बार्बी गर्ल सहित अन्य बॉलीवुड गानों पर डांस किया जिसे दर्शकों ने सराहा। निर्णायक मंडल में भरतनाट्यम नर्तकी डॉ. अंजलि राव, कथक विशेषज्ञ विक्रम सिंह और समकालीन नृत्य की विशेषज्ञ नेहा मेहता और नवीन आर्य शामिल रहे। इस अवसर पर ओशिन शर्मा ने कहा कि कला लोगों को एक साथ लाने की शक्ति रखती है। 10 जून तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं में 20 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक हजार कलाकार भाग ले रहे हैं। इसमें 20 राज्यों के नृत्य कलाकार और 13 राज्यों की नाटक टीमें शामिल हैैं। इसमें 400 नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। गेयटी में नाटक प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष और अभिनेता रोहिताश्व गौड़ तथा उपाध्यक्ष रेखा गौड़ मौजूद रहीं।

शिमला के कालीबाड़ी हाल में  अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार। फ

शिमला के कालीबाड़ी हाल में  अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार। फ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article