{"_id":"9e881377d69f2c4a3cbe9eefe8568131","slug":"dalhousie-queen-contest-on-13th-october-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर टैलेंट है तो 13 को पहुंचे डलहौजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर टैलेंट है तो 13 को पहुंचे डलहौजी
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
Updated Tue, 07 Oct 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी में ‘डलहौजी क्वीन’ प्रतिस्पर्धा 13 अक्तूबर को यूथ हॉस्टल डलहौजी में होगी। मॉडलिंग शो के नाम से होने वाले इस मुकाबले में प्रदेश भर के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता एवं इडियट क्लब के अध्यक्ष राजिंद्र रिखी ने प्रेस ब्यान में कहा कि इस शो में हिस्सा लेने के लिए 16 से 40 साल तक की आयु निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
प्रतिभागी से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यटन नगरी डलहौजी में यह शो अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। रिखी और इस शो की आयोजक ध्वनि मेहरा ने बताया कि इस शो के दौरान कुछ डांस आइटम और गायन प्रतिस्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान पंजाबी गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इसके अलावा विजेता और रनर अप प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही फिल्मों में काम करने का अवसर भी मिलेगा।
इस शो में भाग लेने के लिए प्रतिभागी मोबाइल नंबर 98886-35635 और 81463-20009 पर कॉल कर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस शो में पीटीसी चैनल के मशहूर हास्य कलाकार धीरज, सलोनी, सरीन और पंजाबी गायक भी अपनी कला का जादू बिखेरेंगे।