{"_id":"58d1643c4f1c1be7431a3e43","slug":"dalailama-statement-on-china-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाईलामा बोले- चीन अपनी नीति बदले, मैं वापस जाने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाईलामा बोले- चीन अपनी नीति बदले, मैं वापस जाने को तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 22 Mar 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14वें तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि अगर चीन सरकार की नीति में हमारे प्रति कोई बदलाव होता है तो मैं वापस जाने के लिए भी तैयार हूं। धर्मशाला पहुंचने पर उन्होंने कहा कि चीन में जितने भी कट्टरपंथी हैं, उनको मैं समस्या पैदा करने वाला इंसान लगता हूं।
विज्ञापन
लेकिन चीन की आम जनता मेरे बारे में सकारात्मक सोच रखती है। कई कार्यक्रमों में चीन के लोग मुझसे मिलते रहते हैं। चीन के लोगों का मेरे प्रति सकारात्मक रवैया है। भारत सरकार की ओर से बिहार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में 14वें तिब्बती धर्मगुरु को बुलाने पर चीन की ओर से दी गई धमकी पर दलाईलामा ने कहा कि चीन ऐसा करता रहता है।
विज्ञापन
बता दें कि तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के शहरों के चार दिवसीय दौरे के बाद मंगलवार को मैकलोडगंज स्थित अपने निवास स्थान पर लौटे।
विज्ञापन
इस दौरान दलाईलामा ने बिहार में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में भाग लिया। इसके अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल में विधायकों और अधिकारियों को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी एक आश्रम में टीचिंग दीं।
पांच अप्रैल को विवादित क्षेत्र तवांग जाएंगे धर्मगुरु
धर्मगुरु दलाईलामा अब एक अप्रैल को असम में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 5 से 7 अप्रैल तक वह अरुणाचल के विवादित क्षेत्र तवांग में टीचिंग देंगे। 10 अप्रैल को दलाईलामा अरुणाचल प्रदेश के दिरांग स्थित मठ, 11 अप्रैल को बोमदिला और 12 अप्रैल को ईटानगर में टीचिंग देंगे।