{"_id":"56e62eba4f1c1b44558b4568","slug":"dalai-lama-returned-to-dharamsala-after-surgery-in-the-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में इलाज कर लौटे दलाईलामा बोले- अब मैं पूरी तरह फिट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में इलाज कर लौटे दलाईलामा बोले- अब मैं पूरी तरह फिट
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 14 Mar 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
बौद्घ भिक्षु को आर्शीवाद देते दलाईलामा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब डेढ़ महीने तक अमेरिका के मायो क्लीनिक में प्रोस्टेट का इलाज करवाने के बाद 80 वर्षीय 14वें धर्मगुरु दलाईलामा स्वस्थ होकर अपने निवास स्थान मैकलोडगंज लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि सुरक्षित लौट आया हूं। अब मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। कांगड़ा हवाई अड्डे पर दलाईलामा का तिब्बती समुदाय ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
तिब्बतियन इंस्टीट्यूट ऑफ परफोर्मिंग आर्ट के कलाकारों ने पारंपरिक नाच गाने से धर्मगुरु का अभिनंदन किया। इस मौके पर निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसंग सांग्ये, संसद के स्पीकर पेंपा सेरिंग और कई अन्य अधिकारी व नेताओं ने दलाईलामा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
हवाई अड्डे पर दलाईलामा ने कहा कि जिस तरह लोगों का प्यार दुनिया भर से उन्हें मिला, उससे वे प्रभावित हैं। खासकर बच्चों ने मुझे खत और फूल भेजे, यह काफी प्रसन्नचित करने वाला अनुभव है।
विज्ञापन