दलाईलामा से पर्यटक कर सकेंगे संवाद, दुनिया भर में होगा लाइव प्रसारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिब्बती धर्मगुरु एवं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता दलाईलामा से कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो 16 अप्रैल को आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। मैकलोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में धर्मगुरु दलाईलामा 16 अप्रैल को दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों से संवाद करेंगे।
करीब एक से दो घंटे तक दलाईलामा पर्यटकों के किसी भी प्रश्न का जवाब देने के लिए मुख्य बौद्ध मंदिर में मौजूद रहेंगे। दलाईलामा ने खुद पर्यटकों से बातचीत की इच्छा जाहिर की है। दलाईलामा की पर्यटकों से बातचीत का दुनिया भर में सीधा प्रसारण होगा। धर्मगुरु से बातचीत का सिलसिला 16 अप्रैल को सुबह करीब 9:30 बजे शुरू होगा।
इस संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लोगों को सुबह 9 बजे तक दलाईलामा मंदिर में पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद वे धर्मगुरु के साथ बातचीत में भाग ले सकेंगे। दलाईलामा के निजी सचिव सेतन सामदुप ने बताया कि पर्यटक 16 अप्रैल को धर्मगुरु से कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं। इसका दुनिया भर में लाइव प्रसारण होगा।
दलाईलामा से मिलने को 3 साल से उत्सुक विदेशी महिला
पर्यटकों से मिलने के लिए धर्मगुरु दलाईलामा ने खुद बातचीत करने इच्छा जाहिर की है। गौरतलब है कि दलाईलामा के दर्शनों के लिए मैकलोडगंज में दुनिया भर से पर्यटक कई महीनों तक इंतजार करते हैं।
इसके बाद मुश्किल से दलाईलामा के दर्शन करने का मौका मिल पाता है। लेकिन, लंबे अरसे बाद खुले मन से पर्यटक दलाईलामा से कोई भी सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत कर सकेंगे।
जिंबाब्वे की रहने वाली 70 वर्षीय वेलफ्रेंकलीन ने बताया कि वह पिछले 3 वर्ष से धर्मगुरु दलाईलामा से बातचीत करना चाह रही हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला।
हालांकि, दलाईलामा की टीचिंग में उसने कई बार जरूर भाग लिया लेकिन कभी प्रश्न पूछने और पास जाने का मौका नहीं मिला। 16 अप्रैल को उनकी यह इच्छा पूरी हो जाएगी।