फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dadaah bus accident: hpbose cancel reckless school affiliation

ददाहू बस हादसा: बोर्ड ने रद्द की लापरवाह स्कूल की मान्यता

Sun, 03 Feb 2019 11:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Feb 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Dadaah bus accident: hpbose cancel reckless school affiliation

सिरमौर जिला के ददाहू स्कूल बस हादसे के बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दयानंद आदर्श विद्या निकेतन (डीएवीएन) विद्यालय की मान्यता रद्द कर दी है। बीते पांच जनवरी को डीएवीएन स्कूल बस हादसे में स्कूल प्रशासन की लापरवाही सामने आई थी। इसके बाद उच्च शिक्षा निदेशक ने स्कूल शिक्षा बोर्ड को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए कहा था।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ददाहू-संगड़ाह मार्ग पर खड़कोली के समीप स्कूल बस करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। सुबह करीब 7.45 बजे स्कूल जाते समय हादसे में सात मासूम बच्चों और बस चालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


10 बच्चे और लिफ्ट लेने वाला बुजुर्ग घायल हो गए। डीएवीएन स्कूल ददाहू की यह बस रजाणा, माइना, माइना बाग, घाटों, थाना खेगुआ आदि इलाकों से बच्चों को लेकर ददाहू पहुंचती थी। हादसे के बाद अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि बस अक्सर खराब हो जाती थी। कई बार बच्चे देरी से पहुंचते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद 50 हजार के मुचलके पर छोड़ा स्कूल प्रिंसिपल

पांच जनवरी को ददाहू-संगड़ाह सड़क मार्ग पर खड़कोली में हुए स्कूल बस हादसे में स्कूल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस और मैकेनिकल जांच में सामने आया है कि यह हादसा स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से हुआ। स्कूल बस खराब थी। बावजूद इसके बस में बच्चों को बैठाया जा रहा था। पुलिस ने स्कूल के संचालक एवं बस मालिक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 180 के तहत मामला दर्ज किया था।

जबकि मैकेनिकल रिपोर्ट और लोगों व घायलों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 337,338 और 304 ए के तहत भी मामला दर्ज हुआ है। बीते शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया। हालांकि, उसे 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। एसडीएम संगड़ाह ने जांच पड़ताल में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई। पूरी जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी गई।

मैकेनिकल जांच में भी यह बस खराब पाई गई, जबकि अभिभावकों ने भी बार-बार बस खराब रहने के बयान दिए। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एमवी एक्ट के साथ आईपीसी की धाराएं भी जोड़ी हैं। डीएसपी संगड़ाह अनिल घोल्टा व थाना प्रभारी जीतराम भारद्वाज ने बताया कि यह बस अक्सर खराब रहती थी।

इस बस का निरीक्षण लोनिवि व पुलिस के मैकेनिक द्वारा करवाया गया, जिसमें बस में कई तकनीकी खामियां पाई गई। चालक के पास बड़े वाहन चलाने का लाइसेंस भी नहीं था। मैकेनिकल रिपोर्ट और अभिभावकों के बयान के आधार पर स्कूल के प्रधानाचार्य और बस मालिक को गिफ्तार किया गया। जिसे बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed