डाबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 30 करोड़ राख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी मानकपुर में डाबर की फेम केयर के प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी भीषण आग में जलकर राख हो गई। दिवाली की वजह से कंपनी में प्रोडक्शन बंद था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
सोमवार को उद्योग चालू होना था लेकिन उत्पादन शुरू होने से पहले उद्योग में आग लग गई। प्रारंभिक चरण में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने बचाव कार्य शुरू किया।
लेकिन आग इतनी तेज थी कि चंद ही मिनटों में फैक्ट्री राख हो गई। दमकल विभाग के मुताबिक आग से करीब 25 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। घटना सुबह 04:10 बजे हुई। फैक्टरी में तैनात सुरक्षा गार्डों को लेकर फायर हाईड्रेंट से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरी तरह से फैल गई थी।
सोमवार तड़के लगी आग
सूचना मिलते ही कई दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग को काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयानक है कि आठ दमकल वाहनों द्वारा एक साथ प्रयास करने के बावजूद कोई सफलता नहीं मिल पाई।
ये बनते थे उत्पाद
इस कंपनी में डाबर की फेम क्रीम, ब्लीचिंग क्रीम व हेयर रिमूवर क्रीम तैयार की जाती थी। इसके अलावा दो फार्मा के प्रोडक्ट भी तैयार किए जाते थे। दो एकड़ में फैली कंपनी आग में पूरी तरह से नष्ट हो गई है। फैक्टरी में कच्चा माल, तैयार माल के अलावा मशीनरी भी जल गई है।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
अतिरिक्त थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि फैक्टरी बंद थी। शॉर्ट सर्किट ही आग लगने का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कंपनी वाले 25 से 30 करोड़ का नुकसान बता रहे हैं, जिसकी जांच की जाएगी।