फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   da case against former cm of himachal virbhadra singh

वीरभद्र के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा शुरू

Wed, 03 Apr 2019 10:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Apr 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
da case against former cm of himachal virbhadra singh
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को सीबीआई की गवाही शुरू हो गई। एजेंसी ने बुधवार को वीरभद्र सिंह के रामपुर स्थित पुश्तैनी महल पर छापेमारी टीम में शामिल रहे अधिकारी का बयान दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मामले की सुनवाई 4 व 5 अप्रैल को भी जारी रहेगी। मामला 10 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है। पटियाला हाउस अदालत के विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज के समक्ष सीबीआई के अधिवक्ता ने वीरभद्र सिंह की बेटी की शादी के मौके पर 2017 में उनके महल पद्म पैलेस पर छापेमारी करने गई टीम में शामिल रहे तरुण शर्मा का बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन

 

निचली अदालत ने आय से अधिक संपत्ति एकत्र करने के मामले में वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी समेत नौ आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में दिसंबर 2018 और फरवरी 2019 में आरोप तय किए थे।

सीबीआई का आरोप है कि वीरभद्र सिंह 28 मई, 2009 से 18 जनवरी, 2011 और 19 जनवरी, 2011 से 26 जून, 2012 के दौरान केंद्र सरकार में बतौर मंत्री रहते हुए 10 करोड़ रुपये की संपत्ति कथित तौर पर आय से 192 फीसदी अधिक अर्जित की थी। सुप्रीम कोर्ट ने पांच नवंबर 2016 को वीरभद्र सिंह की याचिका हिमाचल प्रदेश से दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed