फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cyber thugs are cheating 60 people everyday in Himachal

Cyber Crime: हिमाचल में हर रोज 60 लोगों को चूना लगा रहे साइबर ठग, उम्रदराज हो रहे ठगी का शिकार

Thu, 01 Dec 2022 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Dec 2022 06:40 PM IST
सार

 साइबर अपराधी लोगों को सस्ते लोन, बिजली के बिलों और फास्ट टैग के नाम पर ठग रहे हैं। वर्ष 2022 में शिमला रेज साइबर थाना में सबसे 2,100 शिकायतें दर्ज हुई हैं।

विज्ञापन
Cyber thugs are cheating 60 people everyday in Himachal
ऑनलाइन साइबर ठगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हर रोज करीब 60 लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। साइबर अपराधी लोगों को सस्ते लोन, बिजली के बिलों और फास्ट टैग के नाम पर ठग रहे हैं। वर्ष 2022 में शिमला रेज साइबर थाना में सबसे 2,100 शिकायतें दर्ज हुई हैं। नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो पोर्टल और टोल फ्री नंबर 1930 पर साइबर अपराध के शिकार लोग शिकायतें कर रहे हैं।   

विज्ञापन


एएसपी भूपिंद्र सिंह नेगी ने कहा पिछले कुछ समय से साइबर अपराध का ग्राफ बढ़ा है। शातिर नए तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को ठग रहे हैं। पैन कार्ड बनाने से लेकर क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडिम करने, ओटीपी शेयर करने, लोन देने के लिए साक्षात्कार करवाने के नाम पर लिंक भेजकर ठगी की जा रही है। उन्होंने कहा कि करीब 400 ऐसी एप्लीकेशन हैं। जो फ र्जी हैं। इनके लिंक लोगों को भेजे जा रहे हैं। लोग भी इनके झांसे में आकर लोन और अन्य चीजों के लिए आवेदन कर देते हैं। ऐसे में उनके एकाउंट से पैसे कटने शुरू हो जाते है। 
विज्ञापन


उम्रदराज के लोग ठगी का शिकार 
हिमाचल में ज्यादातर उम्रदराज के लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। शातिर महिलाएं पहले बुुजुर्गों के साथ व्हाट्सएप पर चैट करती हैं। धीरे-धीरे उन्हें अपने जाल में फंसाती हैं। फिर पैसा मांगना शुरू कर देती है। ऐसे न करने पर वह तस्वीरें या व्हाट्सऐप पर की गई बात परिवार के सदस्यों के साथ साझा करने की धमकियां देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed