फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new trick of cyber criminals fake police call woman from Ghumarwin area victim of fraud

Cyber Crime : पति को छुड़वाना है तो पैसे भेजो और ठग लिए 40 हजार, घुमारवीं क्षेत्र की महिला शिकार

Sat, 15 Jun 2024 12:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 15 Jun 2024 12:46 PM IST
सार

शातिरों का ठगी का ये तरीका आपको हैरान कर देगा। शातिरों ने दुष्कर्म के मामले से पति को बचाने के लिए महिला से 40 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर मामले की शिकायत घुमारवीं थाने में दर्ज कराई गई है। कैसे होती है ये ठगी पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
new trick of cyber criminals fake police call woman from Ghumarwin area victim of fraud
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शातिरों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। शातिर कॉल कर कहते हैं कि तुम्हारा बेटा, पति या घर का सदस्य दुष्कर्म, मारपीट, हत्या, चिट्टे आदि के मामले में पकड़ा गया है। यदि छुड़ाना चाहते हो तो पैसे भेजो। इसी तरह की ठगी का शिकार घुमारवीं क्षेत्र की एक महिला हुई है। शातिरों ने दुष्कर्म के मामले से पति को बचाने के लिए महिला से 40 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर मामले की शिकायत घुमारवीं थाने में दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को घुमारवीं थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पूछा कि नेहा (काल्पनिक नाम) बात कर रही हो। जवाब में हां मिलते ही शातिर ने कहा कि तुम्हारा पति दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया है। उसके साथ तीन अन्य लोग भी पकड़े गए हैं। अन्य तीन लोगों ने पैसे देकर अपने आपको बचा लिया है। यदि तुम भी अपने पति को बचाना चाहती हो तो जल्दी से पैसे भेजो। बड़े साहब आने वाले हैं। उनके आने से पहले 50 हजार रुपये भेजोगी तो काम बन जाएगा। नहीं तो पति हवालात में बंद कर दिया जाएगा। यहां पर मीडिया भी पहुंच गई है। यदि मीडिया के सामने बात आ गई तो पति को नहीं छोड़ पाएंगे। साथ ही पति का मोबाइल नंबर ट्रैकिंग पर है। उस पर कॉल मत करना। बस जल्दी से पैसे भेजो।
विज्ञापन


पति के जेल जाने की बात सुनते ही महिला डर गई। महिला ने अपने खाते से कॉल करने वाले व्यक्ति की ओर से बताए गए अकाउंट नंबर में 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। थोड़ी देर बाद महिला ने पति को कॉल किया तो उसने बताया की वह ड्यूटी पर है। महिला ने सारी बात पति को बताई। तब अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed