फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cyber cell will investigate the case of threat to bomb Himachal High Court

HP High Court: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के मामले की साइबर सेल करेगा जांच, जानें पूरा केस

Mon, 22 Jul 2024 05:41 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 22 Jul 2024 05:41 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मामले की जांच जिला पुलिस ने साइबर सेल के सुपुर्द कर दी है।  

विज्ञापन
Cyber cell will investigate the case of threat to bomb Himachal High Court
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी के मामले की जांच अब साइबर सेल करेगा। जिला पुलिस ने जांच साइबर सेल के सुपुर्द कर दी है। मामले में कई तकनीकी पहलू होने की वजह से जांच को साइबर एक्सपर्ट से करवाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


प्रदेश उच्च न्यायालय को इसी वर्ष 17 जून को केएनआर समूह के नाम से एक ईमेल प्राप्त हुआ था। इसमें हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल में हाईकोर्ट परिसर में कई बम होने की बात भी कही गई थी। सूचना मिलते ही जिला पुलिस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं थीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिसर में गहनता से जांच-पड़ताल की। डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड के दस्ते ने भवन में छानबीन शुरू की। जांच में पता चला था कि इस दौरान देशभर में कई सरकारी संस्थानों को इस तरह के ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed