{"_id":"5eb83d15817f1a2fa566f0d6","slug":"cut-in-the-quota-of-flour-under-pds-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढे़ 11 लाख उपभोक्ताओं के आटा कोटे में डेढ़ किलो की कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढे़ 11 लाख उपभोक्ताओं के आटा कोटे में डेढ़ किलो की कटौती
Mon, 11 May 2020 09:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 May 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना संकट के बीच प्रदेश सरकार ने धीरे-धीरे सस्ते राशन के कोटे में कटौती करना शुरू कर दिया है। सूबे के लगभग साढे़ 11 लाख एपीएल राशन कार्ड उपभोक्ताओं को मई में आटे के कोटे में डेढ़ किलोग्राम की कटौती कर दी है। अभी तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो में एपीएल कार्ड धारकों को प्रति माह साढे़ 12 किलोग्राम आटा मिल रहा था, जो अब 11 किलोग्राम कर दिया है।
विज्ञापन
हालांकि दालों, रिफाइंड और सरसों के तेल आदि के कोटे में कोई बदलाव नहीं किया है। उधर, डीएफएससी कांगड़ा नरेंद्र धीमान ने बताया कि आटा कोटे में कटौती की है। एपीएल राशन कार्ड पर आटा सिर्फ दस रुपये प्रति किलोग्राम मिलता है।
विज्ञापन