फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Curriculum will be prepared for students on natural farming, NCERT is working

Solan News: प्राकृतिक खेती पर विद्यार्थियों के लिए तैयार होगा पाठ्यक्रम, एनसीईआरटी कर रहा कार्य

Wed, 22 Feb 2023 10:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Feb 2023 10:27 PM IST
सार

नौणी विवि के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की।

विज्ञापन
Curriculum will be prepared for students on natural farming, NCERT is working
प्राकृतिक खेती(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौणी विवि के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने विवि के कार्यों, विशेष रूप से राज्य और देश में प्राकृतिक खेती मुहिम और इसके विकास में निभाई जा रही भूमिका के बारे में जानकारी ली। कुलपति ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनसीईआरटी के माध्यम से स्कूली बच्चों के लिए पाठ्यक्रम और कृषि विश्वविद्यालयों के लिए प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय पाठ्यक्रम बनाया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने गुजरात के कृषि विश्वविद्यालयों के लिए भी प्राकृतिक खेती पर पाठ्यक्रम तैयार करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने प्रो. चंदेल को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के सदस्य के रूप में भी नामित किया है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कर रहे हैं। प्रो. चंदेल ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि विश्वविद्यालय प्राकृतिक कृषि की पंचस्तरीय प्रणाली और इसके लाभों को प्रदर्शित करने के लिए किसानों के साथ प्राकृतिक खेती पर 48 प्रदर्शन स्थापित कर रहा है। उन्होंने राज्यपाल को भारत की पहली 100 प्रतिशत प्राकृतिक खेती-आधारित किसान उत्पादक कंपनी बनाने में विश्वविद्यालय द्वारा की गई अनूठी पहल के बारे में अवगत करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed