फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Culture and social issues depicted in the painting

Shimla News: पेंटिंग में दर्शाए संस्कृति और सामाजिक मुद्दे

Tue, 03 Jun 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Culture and social issues depicted in the painting
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के ललित कला हॉल में मंगलवार से लिखंदरा कला संस्थान की ओर से चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें कपड़े पर बनीं पेंटिंग आकर्षण का केंद्र बनी रही है। इसमें संस्कृति और सामाजिक मुद्दों को दर्शाया है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उपमहापौर उमा कौशल भी मौजूद रहीं। प्रदर्शनी में 8 कलाकारों के बनाए 100 चित्र प्रदर्शित किए हैं। टेक्सटाइल डिजाइनर विभिन्न प्रकार के कपड़ों जैसे कि कपास, ऊन और रेशम के साथ काम करते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. हिम चटर्जी ने कलाकारों की कृतियों को सराहना की। आयोजक डॉ. अंकिता ने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य कला की गंभीरता और कलाकारों के नवाचार को समाज के समक्ष लाना है। प्रदर्शनी में कोलकाता के सुदीप्ता अधिकारी, तेलंगाना के प्रीति संयुक्ता भट्ट, दिल्ली के मोनीता धींगरा, कोलकाता के रिमझिम दास गुप्ता, केरल के धनिष आर, पुणे के अमन गौर, भोपाल के धीरज सिंह के चित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article