फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   culture activity

ईद उल अजहा पर नमाज पढ़कर मांगी अमन चैन की दुआ

Mon, 12 Aug 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
culture activity
शिमला के ईदगाह ग्राउंड में बकरीद पर नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर एक दूसरे को बधाई देते लोग।
ईद उल अजहा पर नमाज पढ़कर मांगी अमन चैन की दुआ
विज्ञापन

शिमला। ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार सोमवार को शहर में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह तैयार होकर मस्जिदों में पहुंचे और इर्द उल अजहा की नमाज पढ़ी। रुल्दुभट्ठा स्थित ईदगाह मैदान में सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज पढ़ी गई। मिडल बाजार की जामा मस्जिद सहित, ईदगाह, बालूगंज, संजौली और छोटा शिमला मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी। नमाज के बाद युवा रिज मैदान पर घूमने फिरने पहुंचे। शहर के अधिकतर क्षेत्रों में ईद के मौके पर सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रखे।
खतीब ईदगाह मौलाना मुमताज अहमद कासमी ने बताया कि नमाज के दौरान अमन और भाईचारा बनाए रखने की दुआ मांगी। बताया कि बकरीद का त्यौहार हजरत इब्राहिम की याद में मनाया जाता है। हजरत इब्राहिम अपने पूरे जीवन नेकी और इंसानियत कायम रखने के लिए प्रयासरत रहे। कासमी ने बताया कि ईद उल अजहा कुर्बानी का जज्बा पैदा करने का सबक देता है। नेकी और इंसानियत को बचाने के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार रहने का पाठ पढ़ाता है।
विज्ञापन

सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में तांता
सावन के आखिरी सोमवार को राजधानी शिमला के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। मिडल बाजार शिवालय, कालीबाड़ी शिवालय और लिफ्ट शिवालय में जलाभिषेक के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed