{"_id":"668a9f71c16c248cd1025519","slug":"cultural-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-376621-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कालीबाड़ी मंदिर में निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कालीबाड़ी मंदिर में निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने रथ खिंचकर भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के किए दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कालीबाड़ी मंदिर में रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भक्तों ने रथ खिंचकर आशीर्वाद लिया।
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी रविवार को भगवान श्रीहरि विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के साथ उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा की सुबह 11:00 बजे विशेष पूजा हुई। इसके बाद भगवान को फल, मिठाई, जलेबी और पापड़ का भोग लगाया गया। सुबह 11:30 बजे नीम की लकड़ी से बनाए रथ में सबसे पहले भाई बलराम, फिर बहन सुभद्रा और आखिरी में भगवान जगन्नाथ को विराजमान किया गया। इसके बाद रथ को मंदिर के सामने श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए रखा गया। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और रथ खिंचकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे रथ को मंदिर के अंदर ले जाया गया। मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह रथयात्रा भक्तों के लिए बेहद शुभ और मंगलकारी होती है। इसमें शामिल होने वाले भक्तों को कष्टों से मुक्ति मिलती है। कहा कि भगवान जगन्नाथ रथ में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। रथ को खिंचने वाले श्रद्धालुओं को 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। अब एक हफ्ते बाद 14 जुलाई को भगवान नगर भ्रमण कर मंदिर में फिर से प्रवेश करेंगे।