फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural event in sirmour.

एक मंच पर दिखेगी हिमाचल-उत्तराखंड की लोक संस्कृति

Sat, 22 Nov 2014 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 22 Nov 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
cultural event in sirmour.

पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में रविवार को सांस्कृतिक संध्या होगी। बूढ़ी दिवाली के अवसर पर उत्तराखंड व हिमाचल के लोक गायक अपनी-अपनी लोक संस्कृति की झलक एक साथ प्रस्तुत करेंगे। शुक्रवार को हिमखंड मैत्री जन कल्याण सोयायटी की बैठक हुई।

विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण की थीम को लेकर कार्यक्रम रखा गया है। इसमें लोकनृत्य में नेशनल विजेता अंबोया की टीम विशेष आकर्षण रहेगी। अंबोया टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के संरक्षक आरपी तिवारी ने की। कार्यक्रम को लेकर कमेटियों का गठन किया गया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पांवटा चौधरी किरनेश जंग, कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश महिला आयोग अध्यक्षा जैनब चंदेल, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा व डीएसपी योगेश रोल्टा होंगे। कार्यक्रम आयोजन समिति की प्रेस सचिव आशा तोमर व नसीमा बेगम ने कहा कि रविवार की शाम 6 बजे से सांस्कृतिक संध्या शुरू होगी। कार्यक्रम में दोनों राज्यों को प्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष पीडी सिंह, कुंज बिहारी जुयाल, वीरेंद्र नेगी, वरुण शर्मा, अश्वनी रॉय, गंभीर विष्ट, कंवर ठाकुर, राहुल मलिक, पाल सिंह राठौर, दिनेश नेगी, एडी शर्मा, मेहरबान सिंह विष्ट, दीपक शर्मा, पवन, निखिल कपिल, निशांत ठाकुर व मुकेश मौजूद रहे।


कुलदीप शर्मा और मंगलेश डंगवाल के तराने
रविवार को पांवटा में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें उत्तराखंड के कलाकार मंगलेश डंगवाल व संगीता ढोंडियाल धमाल मचाएंगी। हिमाचल प्रदेश से नाटी किंग कुलदीप शर्मा व सरिता बुशहरी दर्शकों को झुमाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed