फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cryptocurrency fraud in himachal pradesh investors tour to Dubai hongkong bangkok

Crypto Fraud: एसआईटी का खुलासा, निवेशकों के कराए दुबई, हांगकांग, बैंकॉक के 2000 टूअर

Mon, 27 Nov 2023 02:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Nov 2023 02:13 PM IST
सार

चार मुख्य आरोपियों में से अकेले सुभाष शर्मा ने 500 करोड़ डकारे हैं। इस पैसे से उसने हिमाचल प्रदेश और बाहरी राज्यों में संपत्तियां बनाई हैं।

विज्ञापन
cryptocurrency fraud in himachal pradesh investors tour to Dubai hongkong bangkok
क्रिप्टोकरेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में निवेशकों को आरोपियों ने दुबई, हांगकांग और बैंकॉक की सैर भी कराई है। इन आरोपियों ने निवेशकों के 2,000 टूअर कराए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस की विशेष जांच टीम ने यह खुलासा किया है। निवेशकों के पासपोर्ट और वीजा की आरोपी खुद औपचारिकताएं पूरी करते थे। ट्रस्ट वॉलेट से आरोपियों ने दुबई में भी निवेश किया है।

विज्ञापन


चार मुख्य आरोपियों में से अकेले सुभाष शर्मा ने 500 करोड़ डकारे हैं। इस पैसे से उसने हिमाचल प्रदेश और बाहरी राज्यों में संपत्तियां बनाई हैं। ठगी करने वाले सभी आरोपी सूट-बूट में टिपटॉप रहते थे। महंगी गाड़ियों मे घूमते और लोगों के सामने दिखावा करते थे। इनके साथ सिक्योरिटी गार्ड भी रहते थे। एसआईटी प्रमुख डीआईजी अभिषेक दुल्लर की टीम 2,500 करोड़ के इस घोटाले का हर पहलू खंगाल रही है।
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस  बाहरी राज्यों में भी दबिश दे रही हैं। मुख्य आरोपी सुभाष के दुबई में कनेक्शन का भी पता लगा रही है। आशंका है कि सुभाष के साथ विदेश में बैठे कुछ आरोपी भी घोटाले में संलिप्त हैं, जो निवेशकों को विदेश भेजने में मदद करते थे। आरोपियों ने दुबई में क्रिप्टोकरेंसी की जानकारियां व प्रशिक्षण लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष के खिलाफ वारंट जारी करने की मांग करेगी एसआईटी  
मंडी जिले के सरकाघाट का रहने वाला मुख्य आरोपी सुभाष दुबई में छिपा है। एसआईटी ने उसे वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की है। 28 नवंबर को एसआईटी यूएई की सक्षम अदालत से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ वारंट जारी करने की मांग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed