फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Crucial meeting held regarding the Karnaprayag dispute; consensus reached on finding a solution through peace

सिरमौर: कर्णप्रयाग विवाद पर हुई महत्वपूर्ण बैठक, शांति-संवाद से समाधान निकालने पर सहमति

Fri, 26 Jun 2026 08:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jun 2026 08:48 PM IST
सार

 बैठक में दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने पर सहमति जताई। प्रशासन को उम्मीद है कि आपसी सहयोग से जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन
Crucial meeting held regarding the Karnaprayag dispute; consensus reached on finding a solution through peace
हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को निहंगों के प्रतिनिधिमंडल ने साैंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्णप्रयाग प्रकरण के बाद उत्तराखंड में बने तनावपूर्ण माहौल के बीच शुक्रवार को उत्तराखंड प्रशासन और निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में महत्वपूर्ण वार्ता हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने पर सहमति जताई। प्रशासन को उम्मीद है कि आपसी सहयोग से जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। निहंग प्रतिनिधियों ने कहा कि कर्णप्रयाग घटना में दोनों पक्षों से गलती हुई है और आपसी समझौते के जरिये मामले का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कानून-व्यवस्था खराब नहीं करना चाहते, बल्कि भाईचारा और प्रेम का संदेश लेकर आए हैं। उन्होंने मांग रखी कि गिरफ्तार किए गए चार निहंग सिंहों की रिहाई होने तक वह वापस नहीं लौटेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम जारी रहे। गौरतलब है कि वीरवार को पंजाब से निहंगों का एक जत्था हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब गुरुद्वारे पहुंचा था। जत्था उत्तराखंड रवाना होने पर अड़ा रहा। दिन के समय उत्तराखंड प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कई चरणों में बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। देर शाम निहंगों ने कुल्हाल बैरियर की ओर कूच किया। उत्तराखंड पुलिस की रणनीति और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद निहंगों का जत्था बैरिकेड हटाकर उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर गया। इससे देर रात तक सीमा क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। हालांकि, रात करीब 2:30 बजे प्रशासन और निहंग प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद जत्थे को वापस पांवटा साहिब गुरुद्वारे भेज दिया गया।
विज्ञापन


कुल्हाल बैरियर पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच शुक्रवार को हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, अल्मोड़ा के एसएसपी हरबंस सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी गुरुद्वारा पांवटा साहिब पहुंचे। इस दौरान डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह और थाना प्रभारी कुलवंत सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों और निहंग प्रतिनिधियों के बीच विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके बाद उत्तराखंड के अधिकारी वापस लौट गए, जबकि पंजाब से आया निहंगों का जत्था गुरुद्वारा पांवटा साहिब में ही रुका हुआ है। बैठक के बाद हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि निहंग सिंहों के साथ शांति वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निहंग सिंहों ने भी शांति बनाए रखने और किसी भी परिस्थिति में कानून को हाथ में नहीं लेने का आश्वासन दिया है। वार्ता सफल रहने के बाद फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। वहीं, निहंग प्रतिनिधि जगदीप सिंह अकाली ने कहा कि उत्तराखंड प्रशासन के साथ सकारात्मक चर्चा हुई है और प्रशासन ने उनकी सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने दो दिन का समय मांगा है, जिसके चलते अगले दो दिन तक उत्तराखंड जाने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। जगदीप सिंह ने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती और गिरफ्तार निहंग सिंहों को रिहा नहीं किया जाता, तो आगे की रणनीति पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed