फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crowd beaten people with animals, one died

ट्रक में पशु ले जाते मिले तो भीड़ ने पीटा, एक की मौत

Fri, 16 Oct 2015 12:04 PM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
crowd beaten people with animals, one died

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पांच गायों और दस बैलों के साथ पकड़े गए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के पांच लोगों को भीड़ ने इतना पीटा कि उनमें से एक की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक 20 वर्षीय नोमान है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद सहारनपुर से बहुत से लोग वहां पहुंच गए। तनावपूर्ण माहौल देख भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


घटना सराहां इलाके में बुधवार को हुई। पुलिस का कहना है कि बजरंग दल की शिकायत पर ग्रामीणों ने पांच लोगों को ट्रक में पशुओं को ले जाते रोका था इसके बाद उन्होंने उनकी पिटाई शुरु कर दी। नोमान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और बुधवार को देर रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमीशन पर तस्करी का आरोप

crowd beaten people with animals, one died

डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने कहा कि मारपीट करने वालों की पहचान होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नोमान का शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

पुलिस ने नोमान के चार साथियों मोहम्मद निशु (37), सलमान (20), गुलजार (22) और गुलफाम (24) को गिरफ्तार किया है। इन चारों पर पशुओं के खिलाफ क्रूरता और पशु तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। इन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पशु पंजाब से सहारनपुर मंडी में ले जाए जा रहे थे।

पंचायत के ग्रामीणों और बजरंग दल के सदस्यों ने दावा किया है कि उन्होंने पशुओं के साथ पकड़े गए लोगों से पूछताछ की थी और उन्होंने बताया कि वे दिहाड़ी पर आए थे। उनका दावा है कि मवेशियों को सहारनपुर मंडी तक पहुंचाने के लिए 3000 रुपये प्रति व्यक्ति कमीशन के रूप में दिए जाते हैं।

भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर आरोप

crowd beaten people with animals, one died

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्र मोहन ठाकुर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार की खामियों के कारण पशु तस्करी का धंधा चल रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पशुओं से भरी गाड़ी को रोकने पर फायरिंग की गई।

उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाना चाहिए। इन लोगों पर फायरिंग करने का आरोप और भी कुछ युवकों ने लगाया था, लेकिन अब पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज करने पर आरोप लगाने वाले सभी युवक भूमिगत हो गए हैं।

उधर, मृतक नोमान के पिता इश्तार ने बताया कि उसका बेटा मेहनत मजदूरी करता था। उनका कहना है कि ट्रक का चालक उसे पैसों का लालच देकर अपने साथ पशु मंडी लेकर गया था और उससे कहा था कि उसे एक दिन में तीन हजार रुपये दिहाड़ी मिलेगी। लेकिन वहां से लौटते समय कुछ लोगों ने उसे रास्ते में मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed