फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crop insurance pending payment will be in 30 days in himachal

हिमाचल में इतने दिनों के भीतर होगा फसल बीमा का लंबित भुगतान

Wed, 12 Jun 2019 10:28 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jun 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
crop insurance pending payment will be in 30 days in himachal
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत इंश्योरेंस कंपनियों को 30 दिनों के भीतर लंबित भुगतान करना होगा। राजधानी शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 152वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल खाची ने यह आदेश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंकों और संबंधित विभागों को भी इस बाबत सामंजस्य बनाना होगा। बैंक , इंश्योरेंस कंपनी और संबंधित विभाग की लेटलतीफी का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर किसी बैंक शाखा में डाटा अपलोड करने की समस्या है तो बैंक के मुख्यालय में जाकर इसे पूरा करना चाहिए। खाची ने प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुले 73 हजार खाते जीरो बैलेंस होने पर चिंता जताते हुए ग्राहकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले पर जताई नाराजगी

अटल पेंशन योजना के तहत हिमाचल की प्रगति अन्य राज्यों के मुकाबले कम होने पर भी नाराजगी जताई। किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा सभी इच्छुक लोगों तक पहुंचाने के भी उन्होंने आदेश दिए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 853 लंबित मामलों को जल्द निपटाने को कहा। बैठक में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य पालक अधिकारी यूको बैंक एके गोयल, महाप्रबंधक रिजर्व बैंक आफ इंडिया केसी आनंद, महाप्रबंधक नाबार्ड रविंद्र सिंह, उप सचिव डीएफएस भारत सरकार एसआर मेहर और उप महाप्रबंधक यूको बैंक जेएन कश्यप सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में नहीं आने वाले अफसरों को चेताया

बैंकर्स समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के अफसरों के शामिल नहीं होने पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने चिंता जताई। उन्होंने बैंकर्स समिति को सभी ऐसे अफसरों को पत्र जारी करते हुए बैठक में न आने के कारण पूछने को कहा।

23,840 करोड़ के नए ऋण वितरण का रखा लक्ष्य
वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बैंकों को 23,840 करोड़ रुपये के ऋण वितरित करने का लक्ष्य दिया गया। बताया गया कि साल 2018-19 में बैंकों द्वारा 23,549 करोड़ के ऋण का लक्ष्य रखा गया था। बैंकों ने इस अवधि में 21,498 करोड़ का ऋण वितरित किया। राज्य में ऋण जमा अनुपात 45.41 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed