{"_id":"e241fb4594045131e1481cfe1d5a32af","slug":"zeep-accident-in-neripul-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप खाई में गिरी, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप खाई में गिरी, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सिरमौर
Updated Sat, 23 Aug 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। थाना क्षेत्र राजगढ़ के तहत एक जीप के नेरीपुल-सोलन मार्ग पर नईनेटी के समीप गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिसे सोलन अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ज्ञानकोट गांव से सोलन आ रही जीप नंबर एचपी 14सी-1204 नईनेटी के समीप शुक्रवार देर रात को सैकड़ों फुट गहरी खाई में गिर गई।
इससे उसमें सवार एक बबलू (36) निवासी गांव भुज्जल, तहसील राजगढ़ मूल निवास नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ज्ञानकोट गांव का मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सोलन के जोनल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
राजगढ़ के एसडीएम सतीश चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों को 15 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। डीएसपी भूपेंद्र बरागटा ने बताया कि हादसे के शिकार बबलू का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विदित रहे कि 17 अगस्त को इसी मार्ग पर कैंची मोड़ के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें सवार चालक नालागढ़ निवासी की मौत हो गई थी। इस मार्ग पर एक वर्ष के भीतर दर्जनों हादसे हो चुके हैं। इसे क्षेत्र की सबसे खतरनाक सड़क माना जाता है।