{"_id":"5ef45aba8ebc3e43292014c3","slug":"youth-who-reached-mandi-from-bilaspur-commits-suicide-byswallowing-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर से मंडी पहुंचे युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिलासपुर से मंडी पहुंचे युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
Thu, 25 Jun 2020 01:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पधर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, पधर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल के बिलासपुर जिले के एक युवक ने मंडी के पधर क्षेत्र में घर में पहुंचकर जहर निगल कर जान दे दी। पिछले कुछ दिनों से युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सूचना मिलते ही पधर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान अंशुल 34 पुत्र चमन लाल निवासी गांव व डाकघर बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक 24 जून को बिना बताए घर से जीप लेकर पधर चुक्कू की तरफ निकल गया। 24 जून रात करीब नौ बजे ही अंशुल एक व्यक्ति के घर के पास हांफता हुआ आया और जहर निगलने की जानकारी देते हुए बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
जिस पर सुरेश अन्य ग्रामीण उसे उठाकर पधर अस्पताल ले जाने लगेए लेकिन उसने ने दमेला सड़क की ओर ले जाते हुए बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास से तीन गोलियां सल्फास बरामद की हैं। मृतक बिलासपुर में किराना की दुकान करता था। डीएसपी पधर मदनकांत ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। मृतक के पिता के बयान लिए गए हैं। किसी तरह की आर्थिक तंगी की भी बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन