फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth Commit Suicide at Shimla, Police Found Suicide Note.

युवक ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में मां-बाप को लिखा था ये मैसेज

Sun, 19 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 19 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youth Commit Suicide at Shimla, Police Found Suicide Note.

24 साल के एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को इसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है जिसमें यह अपना आखिरी मैसेज लिख गया था। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के शिमला का है।

विज्ञापन


यहां थाना बालूगंज के तहत टूटीकंडी एजी कॉलोनी में शुक्रवार को एक 24 वर्षीय युवक फंदे से लटका हुआ मिला। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे युवक ने अपने माता-पिता के नाम लिखा था। इसमें उसने अपनी मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है।
विज्ञापन


युवक भडरोग, घुमारवीं जिला बिलासपुर का रहने वाला है। वह शिमला में एसएसबी में चालक के पद पर कार्यरत अपने पिता हुक्म चंद के साथ रहता है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में ये सब लिख गया युवक

Youth Commit Suicide at Shimla, Police Found Suicide Note.

सुसाइड नोट में लिखा है कि सॉरी मम्मी पापा मैं लाइफ से बोर हो गया हूं, मैं भगवान के पास जा रहा हूं, आत्मा न मरती है न जीती है, मेरे मरने के बाद रोना मत... रोना मत।  मृतक युवक के पिता हुक्म चंद जब शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने सरकारी आवास पहुंचे।

देखा तो बेटा कमरे में कमीज से बने फंदे में लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस फिलहाल इसे खुदकुशी का मामला मान कर ही चल रही है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक बारहवीं पास था।

वह पिछले करीब पांच से सात सालों से मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस इस घटना को लेकर पिता और पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed