{"_id":"7f74c711e35048e27052b9ecc5420f6c","slug":"wrong-photo-of-gangrape-vicitum-got-viral-on-social-media-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल हुई गैंगरेप पीड़िता की गलत फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर वायरल हुई गैंगरेप पीड़िता की गलत फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 May 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला गैंगरेप केस में अब सोशल मीडिया पर गैंगरेप पीड़िता की गलत फोटो वायरल हो गई है। एक सड़क हादसे में जख्मी युवती की फोटो को पीड़िता बताया जा रहा है। दरअसल यह फोटो शिमला के धामी के पास हुए एक सड़क हादसे में जख्मी युवती का फोटो है।
विज्ञापन
यह आईजीएमसी में भर्ती है और डॉक्टर इसका चैकअप कर रहे हैं। मगर इसे व्हाट्सऐप समेत सोशल मीडिया पर गैंगरेप पीड़िता की फोटो बताकर वायरल किया जा रहा है। उधर, पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से ले रही है। लोगों को इन तस्वीरों को डिलीट करने और इन पर ध्यान न देने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
मामला अभी पूरी तरह से अनसुलझा है। न तो पीड़िता का पता है और न ही आरोपियों का। सोशल मीडिया पर ही ये मामला गरमाने के बाद हिमाचल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही इनकी सूचना देने वालों को 25 हजार ईनाम की घोषणा भी की है।
विज्ञापन