फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women raped at nahan, himachal.

घर आकर खिलाया नशीला लड्डू, फिर किया रेप

Fri, 20 Mar 2015 09:56 AM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
women raped at nahan, himachal.

हिमाचल के जिला सिरमौर के नाहन में महिला के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। यशवंत विहार की रहने वाली इस महिला का कहना है कि 18 मार्च को दोपहर करीब साढ़े 3 बजे वह अपने घर पर अकेली थी।

विज्ञापन


उसका पति किसी कार्य से बाहर गया था। इसी दौरान विक्रम चिंकारा निवासी हरियाणा उसके घर आया और बातों बातों में उसे लड्डू खाने को दे दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


यह महिला मूलतः हरियाणा की रहने वाली है। एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चराने गई महिला से रेप

women raped at nahan, himachal.

वहीं, जिला मंडी में भी दुराचार का केस दर्ज किया गया है। यहां कोटमोरस क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि 16 मार्च को वह पशुओं को चराने के लिए जंगल गई थी।

इस दौरान जंगल में व्यक्ति ने लोहे का टोटका दिखा कर उसके साथ दुराचार किया। महिला ने बताया कि शर्म और आरोपी की धमकी के कारण उनसे यह बात अपने पति को भी नहीं बताई। गत बुधवार को आरोपी ने फोन पर महिला के पति को धमकी दी।

इसके बाद महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई। महिला की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में दुराचार का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed