फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women murdered at solan before new year.

देर रात मारपीट के बाद महिला की गला रेतकर हत्या

Fri, 01 Jan 2016 11:06 AM IST
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
women murdered at solan before new year.

हिमाचल के सोलन में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर ठोडो ग्राउंड के पास एक विवाहिता का गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले महिला से मारपीट की गई है। उसके सिर पर टांगों पर गहरी चोटों के निशान हैं। हमलावर वारदात के बाद फरार है।

विज्ञापन


वीरवार देर रात करीब सवा दस बजे सूचना मिलते ही सदर थाना और चौकी की संयुक्त पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मौके पर कई साक्ष्य जुटाए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात सूचना मिली थी कि ठोडो ग्राउंड के पास एक महिला का कत्ल हो गया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की शिनाख्त गीता देवी उम्र 48 वर्ष बता रही है। आस पड़ोस से पुलिस द्वारा जुटाई गई जानकारी के मुताबिक वह कुछ दिनों से अपने कमरे में अकेली रह रही थी। वह किसी ठेकेदार के यहां श्रमिक थी। अपने तीन बच्चों व पति के साथ वह ठोडो ग्राउंड के समीप रह रही थी। पिछले कुछ दिन से परिवार के सभी सदस्य नेपाल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या से पहले कमरे में मौजूद था कातिल

women murdered at solan before new year.

पुलिस को अंदेशा है कि उसी के साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति ने उसका कत्ल किया है। हो सकता है कि नव वर्ष की पूर्व संध्या आरोपी देर शाम को उसी के साथ मौजूद था। किसी बात को लेकर हुआ झगड़े के बाद कत्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

दारू की बोतल बरामद
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मौके पर शराब की बोतलें बरामद की है। वहीं शराब के अलावा मीट का कुकर भी पड़ा था। पुलिस को शक है कि कातिल को महिला भली भांती जानती थी। देर शाम तक दोनो एक ही कमरे में मौजूद थे।

संयुक्त टीम मौके पर पहुंची
थाना सदर प्रभारी रामनारायण और चौकी प्रभारी हरी भगत की टीम ने मौके का मुआयना किया। सदर प्रभारी ने बताय कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कत्ल का मुकदमा दर्ज किया गया है। कातिल की तलाश जारी है। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। जल्द ही कातिल पुलिस के कब्जे में होगा। कत्ल कैसे किया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed