{"_id":"869367db933b56b22d57f53a9247f6e8","slug":"women-forget-1-30-lakh-rupee-in-auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और 1.30 लाख रुपए के साथ गायब हो गया ऑटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...और 1.30 लाख रुपए के साथ गायब हो गया ऑटो
बयूरो/ अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 23 Apr 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
जरा संभल कर, यदि आप ऑटो में सफर कर रहे हैं तो अपना सामान का ध्यान जरूर रखें। वहीं ओटो नंबर देखना न भूलें। नहीं तो आपकी यह लापरवाही आपको मंहगी पड़ सकती है।
विज्ञापन
ऐसा ही एक घटना दोपहर करीब डीसी चौक व सर्कु लर रोड़ के बीच घटी। जिसमें महिला को करीब 1 लाख 30 हजार की रकम से हाथ धोना पड़ा। महिला ने लिखित सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने लिखित शिकायत में कहा है कि उसने एक बैंक से रकम निकाली। यह रकम किसी निजी काम के लिए निकाली थी।
विज्ञापन
रकम निकालकर माल रोड से राजगढ़ - कोटलानाला के लिए स्पेशल आटो लिया। उसने पैसे एक लिफाफे में डाले थे। पर्स उठाकर वे आगे चलने लगी इसी दौरान उसे ख्याल आया कि लिफाफा आटो में रह गया है और आटो की तलाश करने लगी।
आटो ओझिल हो चुका था, काफी मशक्कत के बाद भी आटो नहीं मिला। उधर, एसएचओ अनिल धौल्टा ने कहा कि शिकायत मिली है। दो पुलिस कर्मचारी भेजकर आटो भी तलाश करने की कोशिश की गई है।
कुछ चालकों से पूछताछ भी की है। वास्तविकता में महिला के साथ यह वाक्या पेश आया है या नहीं पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच करेगी। रकम निकालने का क्या मकसद था? यह रकम किसे देनी थी, पुलिस इस संबंध में छानबीन करेगी।