{"_id":"6e9a1ec2b24d8e12a29cfe16e3693bcd","slug":"women-fire-herself-at-nalagarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के साथ महिला ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम के साथ महिला ने खुद को लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Sat, 06 Dec 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज को लेकर ससुराल वालों के लालच ने महिला की जान ले ली। सास और पति से मिल रहे दर्द के बाद महिला ने खुद को ही आग लगा ली। मामला हिमाचल के जिला सोलन के नालागढ़ का है जहां वीरवार शाम महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
पंजाब के रोपड़ जिले के पीरथीपुरा गांव के प्रेम सिंह ने बेटी के ससुराल वालों पर उसे मरने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में प्रेम सिंह ने बताया कि उसके पास तीन बेटे व दो बेटियां है।
विज्ञापन
एक बेटी परमजीत कौर का दो साल पहले हिमाचल के नवांग्राम गांव में सेवादार के साथ विवाह हुआ था। लड़की की सास व पति उसकी बेटी को दहेज कम लाने पर ताने मारते थे। सेवादार शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। जिसके बारे में बेटी ने कई बार उन्हें अवगत कराया था।
विज्ञापन
सास हमेशा कम दहेज लाने पर ताने मारती रहती थी। इससे तंग आकर उसकी बेटी ने खुद को आग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वीरवार शाम को सायं पांच बजे उसे फोन पर सूचना मिली की उसके बेटी ने बंद कमरे में आग लगा ली जिसे घायल हालत में पहले रोपड़ ले गए उसके बाद उसे पीजीआई ले गए जहां पर उसने दम तोड़ दिया। आग से उसका दो माह का बेटा भी झुलस गया है जिसका उपचार पीजीआई में चल रहा है।
एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के पिता के बयान पर पति व सास पर धारा 498 ए व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला का चंडीगढ़ में मेडिकल कराने के बाद शव उसके पिता के सुपूर्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला का आग से झुलसा दो माह के बेटे की हालत स्थिर बनी हुई है।