फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women death mystery in himachal.

गर्भवती का शव अस्पताल में छोड़ गायब हो गया पति

Sun, 24 May 2015 09:28 AM IST
Updated Sun, 24 May 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
women death mystery in himachal.

हिमाचल प्रदेश थाना क्षेत्र शिलाई के तहत ग्राम पंचायत बाली कोटी के गांव कुसेणू में एक गर्भवती महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है।

विज्ञापन


मायके पक्ष के लोग शनिवार को शिलाई थाने में ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंचे। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा मामले की तहकीकात करने शिलाई पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव मायके वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टिटियाणा निवासी किरण देवी का विवाह चार महीने पहले कुसेणू गांव के अमित से हुआ था। शनिवार सुबह महिला किरण देवी की रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला का पति अन्य ग्रामीणों के साथ किरण देवी का शव शिलाई अस्पताल में लेकर आए। बाद में मौका पाकर शव को छोड़कर वहां से खिसक गए।

पति का कहना जान का खतरा, माइके वालों का आरोप हत्या हुई

women death mystery in himachal.

बाद में किरण के गले से फंदा हटाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से गायब होने की बात पर अमित ने बताया कि उसे इस बात की भनक लग गई थी कि किरण के मायके वाले आ रहे हैं। वे उसे जान से मार सकते थे।

शनिवार को मायका पक्ष से टिटियाणा के उप प्रधान रमेश कुमार, उदयराम, ब्रह्मदत्त, कंठीराम, सियाराम, संतराम, अमर सिंह शर्मा, बलबीर सिंह, प्रताप सिंह, रोशन लाल, दुलाराम, पूर्णचंद सहित 85 लोग शिलाई अस्पताल पहुंचे।

आरोप लगाया कि महिला के पति एवं परिजनों ने अभी तक भी इस हादसे की सूचना उन्हें नहीं दी। मायका पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि शनिवार सुबह ही किरण देवी का गला दबाकर हत्या कर दी गई।

बाद में शव को अकेला छोड़ मौके से फरार हो गए। शिलाई थाना प्रभारी रामचंद ने बताया कि डीएसपी पांवटा मौके पर पहुंच गए हैं। सभी साक्ष्य जुटाने के बाद ही अगली कार्रवाई के निर्देश दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed