हैवानियत: पत्नी को इस बेरहमी से पीटा कि उसने दम तोड़ दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश हमीरपुर जिला के उपमंडल सलौणी कस्बा में शनिवार रात एक प्रवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो
गई। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद पति ने पत्नी से मारपीट की थी। महिला काफी समय से कस्बा में अपने पति के साथ
रह रही थी।
प्रवासी दंपत्ति ने किराए पर मकान ले रखा था। दोनों पति पत्नी दिहाड़ी मजदूरी करते थे। महिला की मौत के बाद शक की सूई उसी के पति पर घूमी है। ऐसे में पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
रेश्मा देवी(22) पत्नी राजू गांव इंदौरा खड़गपुर, बिहार के मूल निवासी हैं। मृतक महिला का उसके पति राजू के साथ किसी बात
को लेकर झगड़ा हुआ था।
मारपीट के बाद पेट में हुआ दर्द और हो गई मौत
झगड़े के चलते शनिवार शाम मृतका के पति राजू ने रेशमा की खूब पिटाई की। रात को रेशमा के पेट में दर्द हुआ। राजू उसे
लेकर अस्पताल आया जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाना में दी। पुलिस पे सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर शव को कबजे में ले लिया है। हालांकि मृतका का पति संदेह के घेरे में है, ऐसे में पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी हमीरपुर लालमन शर्मा का कहना है कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। महिला के पति राजू से पूछताछ की जा रही है।