फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman Murdered Her Lover with the help of Her Boyfriend.

महिला ने प्रेमी संग मिलकर की अपने पहले प्रेमी की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 26 May 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Fri, 26 May 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
Woman Murdered Her Lover with the help of Her Boyfriend.

विधवा महिला का कई युवकों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर जब इसका खुलासा हुआ तो महिला ने खौफनाक साजिश रच डाली। उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पहले प्रेमी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के मनाली का है। यहां एडी हाइड्रो प्रोजेक्ट में काम करने वाले एक कुक की उसकी प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। इस काम में एक और व्यक्ति भी शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल फोन कॉल डिटेल के आधार पर केस को ट्रेस कर आरोपी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मनाली के एक गांव की इस महिला की 2008 में बंजार में लव मैरिज हुई थी लेकिन कुछ समय बाद उसके पति की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत के बाद कुक से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Woman Murdered Her Lover with the help of Her Boyfriend.

पति की मौत के बाद महिला अपने गांव वापस आ गई। यहां एडी हाइड्रो में बतौर कुक काम करने वाले चंबा के तोपड़ा कुठेड़ निवासी (42 वर्षीय) बिंदर सिंह पुत्र धोरू राम से उसके प्रेम संबंध बन गए।

इसी बीच महिला का एक अन्य शख्स देवेंद्र शर्मा के साथ भी प्रेम प्रसंग चल पड़ा लेकिन महिला के पहले प्रेमी बिंदर को यह रास नहीं आया। उसने महिला से दूसरे प्रेमी देवेंद्र को छोड़ने तथा अपने साथ शादी करने तक की बात कह डाली

लेकिन महिला ने उससे शादी करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। हालांकि उसके पहले और दूसरे प्रेमी से संबंध बरकरार रहे। ऐसे में बिंदर उसे किसी बात को लेकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम की वारदात

Woman Murdered Her Lover with the help of Her Boyfriend.

महिला ने दूसरे प्रेमी देवेंद्र के साथ मिलकर बिंदर को धोखे से मारने के लिए फालीनाला के किनारे बुलाया। जहां उसके दूसरे प्रेमी देवेंद्र ने अपने एक साथी के साथ मिलकर महिला के दुपट्टे से उसका गला घोंट डाला।

बिंदर को मारने के बाद आरोपियों ने उसके शव को वहीं छोड़ दिया लेकिन पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर केस को ट्रेस कर लिया है। एसपी पद्म चंद ने बताया कि महिला, उसके दूसरे प्रेमी देवेंद्र शर्मा और उसके सहयोगी जीतराम के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए इस बड़ी वारदात को सुलझा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed