फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman murdered and four injured in clash of two groups in solan himachal

चुनावी रंजिश के चलते दो गुटों की लड़ाई में महिला की हत्या, चार घायल

Wed, 27 Jan 2021 05:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरोटीवाला (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बरोटीवाला (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Jan 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered and four injured in clash of two groups in solan himachal
महिला की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

चुनावी रंजिश के चलते हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला थाने के तहत केंबावाला गांव में दो गुटों में मारपीट के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला प्रीतो देवी (45) का शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। घायल बद्दी अस्पताल में भर्ती हैं। एसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले पक्ष की ओर से एक व्यक्ति ने चुनाव लड़ा था और वोट न डालने पर दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। पुलिस के अनुसार केंबावाल के गुरदयाल सिंह ने बताया कि उसका भाई सादा राम अपने खेत में गेहूं की सिंचाई के लिए पाइप जोड़ रहा था। गांव के बलबीर सिंह, कुलवंत और खेमचंद आए और उन्हें अपने में खेत पाइप जोडने से इंकार करने लगे।

विज्ञापन


इस पर इनमें झगड़ा हो गया। सादा राम को अकेला देख उसकी पत्नी प्रीतो देवी (45), बेटा राजेश, देवरानी शकुंतला देवी और बचना राम मौके पर पहुंच गए। बलबीर सिंह ने प्रीतो देवी को पकड़ा और कुलवंत, खेमचंद ने उसके सिर पर डंडों से प्रहार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। शोर सुनकर किशोरी लाल, पवन कुमार, अरुण व गुरसेवक हाथ में डंडे व तलवारें लेकर पहुंच गए। इन लोगों ने उनके परिवार के लोगों को बुरी तरह से घायल किया। गुरदयाल के हाथ, बचना राम के माथे और राजेश के सिर में व शकुंतला देवी के भी चोटें आई हैं। इन्हें बद्दी अस्तपाल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्रीतो देवी को मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed