{"_id":"58db4d8b4f1c1bc96863e089","slug":"woman-commit-suicide-at-rajban-ponta-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह पहले मायके आई महिला ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह पहले मायके आई महिला ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर)
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के पांवटा साहिब के राजबन में एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 24 वर्षीय महिला कुछ दिन पहले राजबन में अपने मायके आई हुई थी लेकिन महिला ने मंगलवार सुबह आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
न ही पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट मिला है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लीला देवी का शव पंखे से लटका पाया गया। बताया जा रहा है कि महिला सुबह के समय घर में अकेली थी। मृतक महिला का छोटा भाई दूध लेने बाजार गया था।
विज्ञापन
जबकि, घर के अन्य सदस्यों में मृतक की मां व बड़ा भाई ड्यूटी पर गए थे। छोटा भाई जब बाजार से दूध लेकर वापस पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन पंखे से लटकी हुई है। इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। परिजनों व पड़ोसियों ने खिड़की तोड़ कर शव को नीचे उतारकर एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रारंभिक छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक राजबन के लॉ देवी मंदिर के समीप मायके में परिवारवालों के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। महिला की शादी हरियाणा के जिला कैथल के करोदा निवासी जगविंदर के साथ हुई थी। करीब एक माह पहले मृतक लीला देवी अपने मायके आई थी। महिला अपने पीछे सात साल की लड़की व 4 साल के लड़के को छोड़ गई है।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लीला देवी का पिता दूसरे जिले में कार्य करता है। लीला का विवाह बाहरी राज्य में हुआ था। कुछ समय से राजबन में अपने मायके में रह रही थी।