{"_id":"56ee189e4f1c1b807c8b4f27","slug":"woman-attacked-panchayat-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत प्रधान पर महिला ने किया तलवार से हमला, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत प्रधान पर महिला ने किया तलवार से हमला, गिरफ्तार
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिले के रोहड़ू की खाबल पंचायत की प्रधान पवित्रा देवी पर एक महिला ने तलवार से जानलेवा हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पंचायत प्रधान को रोहड़ू अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मौके से तलवार भी बरामद की गई। जानकारी के अनुसार खाबल पंचायत की प्रधान पवित्रा देवी रोहड़ू के न्यू सेरी में किराये के मकान में रहती है। शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे खशाधार निवासी विजयलक्ष्मी (38) पवित्रा देवी के घर पर आई। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन
इसके बाद विजयलक्ष्मी ने पंचायत प्रधान पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में पवित्रा देवी के बाजू, गर्दन व पीठ पर गहरी चोटें आईं। मकान मालिक ने चिल्लाने की आवाजें सुनीं। मौके पर पहुंचकर विजयलक्ष्मी को पकड़ा तथा तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पवित्रा देवी को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां से पवित्रा देवी को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 452, 326 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार शाम आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। डीएसपी रोहड़ू कमल किशोर ने बताया कि खाबल पंचायत की प्रधान को हमले में काफी चोटें आई हैं। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।