फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman arrested for blackmailing by taking lift in car at shimla

कार में लिफ्ट लेकर ब्लैक मेल करने वाली महिला गिरफ्तार

Sat, 15 Sep 2018 11:11 AM IST
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 15 Sep 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
woman arrested for blackmailing by taking lift in car at shimla

कार में लिफ्ट लेकर ब्लैक मेल करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी उम्र करीब 40 साल है। यह शहर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने  महिला को शुक्रवार को पकड़ा। आरोपी से पूछताछ चल रही है और पुलिस को अंदेशा है कि इससे पहले भी उसने कई लोगों को अपना शिकार बनाया होगा।

विज्ञापन


पुलिस ने आग्रह किया है कि अगर किसी के साथ ऐसा हुआ हो तो वह थाना ढली पुलिस से बेहिचक संपर्क कर सकता है। महिला के खिलाफ थाना ढली में सात सिंतबर को एक व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा था कि जब वह कार में ढली टनल पहुंचा तो एक महिला ने उसे लिफ्ट मांगी और उसने मानवता के नाते लिफ्ट दे दी। ढली चौक पहुंचने पर महिला से कहा कि वह उतर जाए उसे कोटखाई जाना है लेकिन महिला ने तेवर बदल दिए और उससे कहा कि वह चुपचाप आईजीएमसी की ओर चले नहीं तो वह उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्टेबल से भी ली थी लिफ्ट

woman arrested for blackmailing by taking lift in car at shimla

महिला के तेवर देखकर वह घबरा गया और कार आईजीएमसी की ओर मोड़ दी। इस दौरान महिला ने कहा कि उसके पास जितने भी पैसे है उसे दे दें लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे इस पर शातिर महिला ने उसका एटीएम लिया और उससे पिन पूछा।

आईजीएमसी के पास कार रुकवाई और वहां एटीएम से पैसा निकालने चली गई लेकिन महिला एटीएम से पैसा नहीं निकाल पाई। इससे पहले की उसे कोई पकड़ पाता वह वहां से फरार हो गई। इसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया। शिकायत आने के बाद सीसीटीवी फुटेज में उसके चेहरे की पहचान पीड़ित से करवाई गई। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। 

  कुछ दिन पहले ढली टनल पर ही एक पुलिस कर्मी से भी इस शातिर महिला ने लिफ्ट ली थी। उसे उस समय यह पता नहीं था कि यह व्यक्ति पुलिस में है। इसके साथ भी उसने यही तेवर दिखाने की कोशिश की लेकिन जैसे ही उसे पता चला उसके होश उड़ गए। आगे कार ट्रैफिक जाम में फंस गई और उसका फायदा उठाकर वह कार से फरार हो गई। इसने कितने लोगों को ब्लैक मेल कर ठगा है इसकी तफ्तीश पुलिस कर रही है। 

डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि महिला एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसने कितने लोगों को ब्लैक मेल किया है इस बारे में अभी तफ्तीश चल रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed