{"_id":"61266c3feb4681491d02afae","slug":"wildlife-trafficking-two-accused-arrested-with-wild-animals-and-organs-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: जंगली जीवों और अंगों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोलन: जंगली जीवों और अंगों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 25 Aug 2021 09:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:44 PM IST
सार
वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की सूचना पर वन विभाग के डीएफओ और नालागढ़ पुलिस ने बंगाला कॉलोनी में दबिश दी। यहां पर टीम ने विभिन्न प्रजाति के 22 सांप, दो तोते व वन्य जीवों के अंग बरामद किए। इनमें हात्थाजोड़ी, तेंदुए के नाखून, सांबर के सींग, गोह के पंजे, सांप के सिर, गीदड़ सिंगी और सीपियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वन विभाग नालागढ़ ने पुलिस को साथ लेकर बंगाला कॉलोनी में दबिश दी। संयुक्त टीम को कॉलोनी में रह रहे तीन लोगों के पास से सांप, तोते और अन्य वन्य जीवों के अंग मिले हैं। वन और पुलिस विभाग की टीम ने सभी जिंदा जीव और वन्य प्राणी के अंगों को कब्जे में लिया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सांप-तोते को न्यायालय में पेश कर वापस जंगल में छोड़ने के लिए आवेदन किया जाएगा। मंजूरी मिलते ही सभी जीवों को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की सूचना पर वन विभाग के डीएफओ और नालागढ़ पुलिस ने बंगाला कॉलोनी में दबिश दी।
विज्ञापन
यहां पर टीम ने विभिन्न प्रजाति के 22 सांप, दो तोते व वन्य जीवों के अंग बरामद किए। इनमें हात्थाजोड़ी, तेंदुए के नाखून, सांबर के सींग, गोह के पंजे, सांप के सिर, गीदड़ सिंगी और सीपियां बरामद की हैं। इससे साबित होता है कि ये लोग वन्य जीवों की हत्या करने के बाद उनके अंग अपने पास रखते थे जिसकी वह तस्करी करते हैं। डीएफओ यशुदीप ने कहा कि इनके कब्जे से तेंदुए को पकड़ने वाली कड़ाकी और जाल भी बरामद किया है। जिंदा जीवों को कब्जे में ले लिया है। सांप और तोते को अदालत में पेश करने के बाद उन्हें वापस जंगल में रिलीज करने के लिए आवेदन किया जाएगा। वहीं, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो लोग विजय व काकू को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन