फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   where were you going with Tea Sharts and caps!

किसे देने जा रहे थे टी शर्टस और टोपियां!

Fri, 25 Apr 2014 08:51 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, ऊना
बयूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 25 Apr 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
where were you going with Tea Sharts and caps!

बंगाणा में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने हमीरपुर की ओर से आ रही जीप से टी शर्टस और टोपियां तथा अन्य सामान बरामद किया है। इस जीप में एक राजनीतिक दल के कुछ झंडे और प्रचार सामग्री भी मिली है।

विज्ञापन


इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सियासी दल की ओर से यह सामान लोगों को बांटने के लिए भेजा गया है। मामला एसडीएम बंगाणा के पास पहुंच गया है। जीप को भी कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह सारा सामान बंगाणा के छपरोह में बांटा जा रहा था।
विज्ञापन


सामान बांटने वाले दो लोगों को भी पुलिस पकड़कर थाना ले आई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस को कुछ लोगों ने यह भी बताया कि जीप में से काफी सामान बांटा भी गया है। कई बड़े बड़े थैले कुछ लोगों के घरों में छिपाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाणा के एसएचओ महेंद्र कुमार ने बताया कि जीप में दो लोगों से 60 टी शर्टस और 150 टोपियां बरामद हुई हैं। यह सामान लोगों के घरों में बांटा जा रहा था। जीप में सवार दोनों लोगों से पूछताछ चल रही है।


उधर, एसडीएम बंगाणा मनोहर लाल यादव ने कहा कि उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी मिली थी। पुलिस को गाड़ी कब्जे में लेने को कहा है। सारा सामान भी जब्त कर लिया गया है। कहां कहां कितना सामान बांटा गया है इसका भी पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed